अब सतना में "मामा का बुलडोज़र" चला BJP नेता के अवैध निर्माण पर, 10 एकड़ जमीन हुई मुक्त

सतना : मध्य्प्रदेश के सतना से बड़ा मामला सामने आया है जहां प्रशासन और नगर निगम ने बीजेपी नेता और उनके साथियों की अवैध प्लॉटिंग तहस नहस कर दी। प्रदेश में लगातार अवैध निर्माण पर चल रहें बुलडोजर की चपेट में अब बीजेपी नेता आ गए, जिन्होंने नगर निगम की सीमा में अवैध निर्माण कर रखा था। 

मिली जानकारी के अनुसार सतना रीवा रोड पर करीब दस एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से प्लॉट काट लिए गए थे। उन पर तीन प्लैट भी बनाये जा रहे थे। ये अवैध प्लॉट भाजपा नेता मनसुख पटेल के थे जिसमें विजय मुरार और संजय तिवारी की पार्टनरशिप थी। बताया जा रहा है कि सारा निर्माण नगर निगम की इजाजत के बिना किया जा रहा था। नगर निगम ने नोटिस जारी कर अवैध निर्माण स्वयं हटाने का आदेश भी दिया था। लेकिन जमीन करोबारी ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया। 

जिसके बाद शुक्रवार को सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के कृपालपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग तहस नहस कर दी। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मिलकर सारा अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने यहां करीब 10 एकड़ जमीन मुक्त करा ली। 

नगर निगम के मुताबिक प्रशासन और नगर निगम ने जिले में कुल 138 जगहों को चिन्हित किया है जहां अवैध प्लॉट काटे जा रहे हैं और उन पर निर्माण हो रहा है। सभी जगह बुलडोजर चलाया जाएगा।

Exit mobile version