
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से मंत्रिमंडल में हड़कंप मचा हुआ हैं। आए दिन कोई न कोई मंत्री, नेता या विधायक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
हालही में मुख्यमंत्री शिवराज को हुए कोरोना के बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच हो रहीं हैं। इसी कड़ी में अब सीएम शिवराज के अपर सचिव ओ पी श्रीवास्तव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दे कि मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने के कारण श्रीवास्तव ने भी अपने सैंपल जांच के लिए दिए थे। जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसके बाद उन्हें भोपाल के ही चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका इलाज जारी हैं।