4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अब डरेंगे अपराधी और कम होगा अपराध , आ रही है महिलाओं की ‘स्पेशल-40’ विंग

अब डरेंगे अपराधी और कम होगा अपराध , आ रही है महिलाओं की ‘स्पेशल-40’ विंग

 

 दिन पर दिन महिलाओं और नाबालिग  बच्चियों के  अपराध बढ़ रहें हैं और प्रतिदिन कुछ न कुछ  ऐसा घटित हो जाता है जो देखने और सुनने में शर्मनाक होता है |  लेकिन मध्य प्रदेश  की इंदौर पुलिस ने ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए एक स्पेशल विंग तैयार की है ,. इस विंग में ऐसी 40 लड़कियां शामिल हैं जो   किसी फोर्स का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह वो आम लड़िकयां और महिलाएं हैं जो अपने-अपने घरों में रोजमर्रा के काम करती हैं | मध्यप्रदेश की पुलिस इन लड़कियों और महिलाओं को ट्रेनिंग दे रही है जो की अब पूरी तरह  परफेक्ट हो चुकी हैं , अब यह दूसरी महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं और पलक झपकते  ही मूव कर सकती हैं | 

इंदौर पुलिस ने स्पेशल 40 विंग के लिए  बस्तियों के बीच में रहने वाली और पक्के हौसलों से कुछ कर गुजरने वाली लडकियों और महिलाओं को लिया है और उनको विधिवत मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी है  साथ ही साथ सामुदायिक पुलिसिंग के लिए ट्रेंड भी  किया गया है | 
इंदौर के एडिशनल SP प्रशांत चौबे ने बताया कि यह अपने आसपास के घरों पर भी नजर रखेंगी. ये देखेंगी कि कहीं किसी घर में किसी नाबालिग बच्ची के साथ उन्हीं का अपना कोई रिश्तेदार या पहचान वाला कोई गलत हरकत तो नहीं कर रहा है. महिला अत्याचारों को लेकर भी स्पेशल40 महिलाओं को जागरूक करेंगी. ताकि, पीड़ित महिला बिना डरे सीधे पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करें, स्पेशल 40 की इस टीम का यही उद्देश्य होगा की  पहली बार में ही होने वाले अपराध पर अंकुश लगा दिया जाए, जिससे अपराधी का हौसला आगे बड़ा अपराध करने का न हो सके | 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।