Indore : अब पानी में मिला कोरोना! BJP MLA ने CM शिवराज को लिखा पत्र, लेकिन जल मंत्री तुलसी सिलावट नहीं दिखे गंभीर

मध्यप्रदेश/इंदौर : गुजरात और असम की नदी, तालाब के पानी में कोरोना वायरस मिलने के बाद एमपी में भी सनसनी हैं। जानकारी के अनुसार आईआईटी गांधीनगर और देश के 8 शोध संस्थानों ने गुजरात के कर्णावती, अहमदाबाद की साबरमती नदी और दो अन्य तालाबों से 29 दिसंबर 2020 से हर सप्ताह पानी के सैंपल लेकर जांच की थी। इस दौरान साबरमती नदी से 694, कांकरिया तालाब से 549 और चंदोला तालाब से 402 नमूने लिए गए थे। जांच में इन सभी सैंपल्स में कोरोना वायरस पाया गया। इसके अलावा असम की भारू नदी के पानी में भी कोरोना वायरस मिला। जिसके बाद मध्यप्रदेश में हड़कंप मच गया हैं।

इस मामले को लेकर इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो से बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखा हैं। उन्होंने नर्मदा समेत प्रदेश के प्रमुख जल स्रोतों की जांच करवाने की मांग की हैं। मेंदोला ने अपने पत्र में लिखा कि मेरा आग्रह है कि आईआईटी और दूसरे शोध संस्थानों से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से नर्मदा नदी और पानी के अन्य सभी प्रमुख स्रोतों की जांच करवाएं। जल स्रोत संक्रमण से बच सकें इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर जागरण अभियान की रूपरेखा बनाई जाए।

हालांकि, उनकी मांग पर राज्य जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट गंभीर दिखाई नहीं दिए। जब रमेश मेंदोला ने मंत्री के सामने ये बात रखी तो मंत्री जी सीट से उठते हुए बोले उसकी जांच कर देंगे। 

Exit mobile version