सभी खबरें

अब बीजेपी नेता हुए कोरोना का शिकार, रिपोर्ट आई पॉजिटिव, परिवार के 8 लोग भी आए चपेट में

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। यहां लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। अब कोरोना की चपेट में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष भी आ गए हैं। इतना ही नही उनके साथ परिवार के आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष पिछले दिनों उनके जीजा का इलाज करवा रहे थे, जो कोरोना से पीड़ित थे। बता दे कि उनके जीजा का कोरोना की वजह से निधन हो चुका हैं। जीजा के जरिए वे और उनके परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई हैं। 

कहा जा रहा है कि जीजा की मौत के बाद उनके पूरे परिवार को वारंटाइन कर दिया गया था। घर में पूरी एहतियात बरती गई। बावजूद इसके उनके परिवार के 8 लोग इसके शिकार हो गए। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button