सभी खबरें

नोएडा : न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हवालात पहुँचे

नोएडा न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हवालात पहुँचे –

नोएडा से मनीष आमले की रिपोर्ट : – नोएडा बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की आज तक न्यूज़ चैनल पर डिबेट के बाद हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में कांग्रेस न्यूज़ चैनल पर हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जिसकी वजह से राजीव त्यागी को हार्टअटैक आया था। गुरुवार को राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी ने भी यह आरोप लगाया था। अब शुक्रवार की सुबह युवा कांग्रेस और नोएडा महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता आज तक न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे थे। नोएडा पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को नोएडा के थाना सेक्टर-20 की हवालात में बंद कर दिया गया है।                                                                                                                                                        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button