Sushant Case:- सुशांत की विसरा रिपोर्ट में जहर नहीं, हर एंगल से जांच जारी

Sushant Case:- सुशांत की विसरा रिपोर्ट में जहर नहीं, हर एंगल से जांच जारी 

 मुंबई:-  सुशांत मामले में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है जिसमें यह बात पता चली है कि सुशांत की विसरा रिपोर्ट में जहर नहीं मिला है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी एम्स के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है पर बहुत जल्द ही एम्स के 5 डॉक्टर्स की टीम इसकी फाइनल रिपोर्ट सामने लाएगी. 

 वहीं यह बात भी बता दें कि कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को क्लीन चिट भी नहीं मिली है. 

 सुशांत केस की हर एंगल से जांच की जा रही है मर्डर के एंगल को भी अभी तक खारिज नहीं किया गया है. 

 सीबीआई अभी तक जांच में जुटी है कि यह  मर्डर है या सुसाइड है. दोनों ही एंगल से जांच जारी है. 

 वहीं दूसरी तरफ आज एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और शोविक की जमानत वाली याचिका का विरोध किया है. अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में इस मामले में और क्या क्या बात है सामने आती है और किन-किन के तार जुड़े इस मामले से नजर आएंगे, 

Exit mobile version