शुरू होने से पहले ही ठंडे हुए कांग्रेस के अरमान, नहीं मिली अनुमति

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ हैं। कोरोना काल के इस संकट के दौर में भी सभी पार्टियां अपनी अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने में लगी हैं। 

मामला ग्वालियर से हैं। जहां अब कांग्रेस भी बीजेपी कि राह पर चलने को तैयार थी। दरअसल, हालही में 3 दिनों तक बीजेपी का सदस्यता ग्रहण समारोह चला। जिसका कांग्रेस ने जमकर विरोध किया।

इसी बीच, कांग्रेस ने भी महा सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की थी। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज 26 अगस्त को कांग्रेस महा सदस्यता अभियान होना था। लेकिन कांग्रेस को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी हैं।

उधर कांग्रेस ने अनुमति नहीं देने के पीछे कांग्रेस ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्वालियर प्रशासन राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के दबाव के चलते कांग्रेस पार्टी को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दे रहा हैं।

इससे यह साबित होता है कि प्रशासन सिंधिया और भाजपा की कठपुतली बनकर रह गया हैं।

Exit mobile version