कल शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, उपमुख्यमंत्री को लेकर नया फार्मूला, इन दो नामों पर लग सकती है डिप्टी सीएम की मुहर!

कल शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, उपमुख्यमंत्री को लेकर नया फार्मूला, इन दो नामों पर लग सकती है डिप्टी सीएम की मुहर!

 द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव 

 आज नीतीश कुमार विधायक दल के नेता चुने गए.. कल वह शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. एक बार फिर बिहार में नीतीश की सरकार आने वाली है.
 सुशील मोदी डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे.. उन्होंने ट्विटर हैंडल के डिप्टी सीएम का प्रोफाइल हटा दिया है.. बता दें कि सुशील कुमार मोदी नीतीश कुमार के बहुत करीबी रहे नीतीश कुमार चाहते थे कि वहीं डिप्टी सीएम बने. पर भाजपा अब सुशील कुमार मोदी को केंद्र में ले जाएगी. पटना में कल शाम 4:30 बजे शपथ ग्रहण किया जाएगा..

 उत्तर प्रदेश वाला फार्मूला बिहार में, बिहार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम:- 
 
तारकिशोर प्रसाद बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं वहीं Renu devi बिहार की दूसरी उप मुख्यमंत्री बन सकती है. 

 बिहार एनडीए के उप नेता बने तारकिशोर :- 
 बिहार NDA ने तारकिशोर को उप नेता बनाया है. तारकिशोर ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे बखूबी निभा लूंगा.

Exit mobile version