सभी खबरें

मुंबई में युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, रॉड से प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, 30 घंटे बाद पीड़ित ने तोड़ा दम

  • युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी
  • 30 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रेप पीड़ित ने दम तोड़ा
  • आरोपी ने रॉड से प्राइवेट पार्ट पर किया था हमला

मुंबई/स्वाति वाणी:-
सेफ सिटी इंडेक्स (2021) में देश की दूसरी सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ साकीनाका इलाके मे 30 साल की युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है। आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर रॉड से गंभीर रूप से हमला किया था। इसके बाद पीड़िता का मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद 30 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रेप पीड़ित ने दम तोड़ दिया। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 21 सितंबर तक उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

महिला के प्राइवेट पॉर्ट में डाली लोहे की रॉड
मुंबई के साकी नाका इलाके में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें आरोपी के खिलाफ कई सबूत दिख रहे हैं। CCTV फुटेज के मुताबिक, घटना गुरुवार रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुई है। इसमें नजर आ रहा है कि आरोपी रेप के बाद महिला को रॉड से बुरी तरह से घायल करता है। फिर उसे अधमरी हालत में एक पिकअप वैन में फेक कर फरार हो जाता है। हालांकि, अंधेरी रात होने के कारण फुटेज बहुत साफ नहीं हैं, लेकिन आरोपी की हरकत साफ पता चल रही है। हालांकि, इसी फुटेज के आधार पर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार किया गया।

कांस्टेबल ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया
पुलिस के मुताबिक उन्हें गुरुवार देर रात तकरीबन 3:30 बजे एक कांस्टेबल द्वारा कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया था।  शुरुआती जांच में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई। रेप के बाद बेरहमी से महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया घुसेड़ा गया था। इससे अत्यधिक खून बह गया। आज (शनिवार) को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 

पीड़िता अपनी दो बेटियों के साथ मुंबई में ही रहती थी
जांच में सामने आया है कि पीड़िता की 13 और 16 साल की दो बेटियां हैं और महिला ही अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए प्राइवेट नौकरी करती थी। आरोपी के बारे में यह पता चला है कि वह नशे का आदी है और वारदात के दौरान भी वह नशे में धुत्त था।

फास्ट ट्रैक में हो मामले की सुनवाई
कमिश्नर हेमंत नागराले ने आगे बताया कि इस मामले की जांच साकीनाका पुलिस स्टेशन की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। हमने CCTV फुटेज के आधार पर जौनपुर के रहने वाले मोहन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी 21 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में है। CM ने इस मामले में फ़ास्ट ट्रैक सुनवाई का आदेश दिया है। हम एक महीने में इस मामले की पूरी इन्वेस्टिगेशन कर लेंगे।

गृहमंत्री ने कहा-आरोपी पर होगी कड़ी कार्रवाई
इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने संबंधित पुलिस स्टेशन को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी खुद इस मामले पर नजर है और पल-पल की अपडेट पुलिस वालों से ले रहा हूं। दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि साकीनाका की घटना मन को दुखी करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है। हम यह पूरा प्रयास करेंगे कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और एक ऐसा उदाहरण समाज में पेश हो कि कोई भी ऐसा गुनाह करने से पहले 10 बार सोचे।

 

साल 2012 में ऐसी ही घटना से दहल गई थी दिल्ली 
बता दे कि दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस के अंदर एक युवती से निर्दयता से गैंगरेप किया गया, और बाद में उसपर हमला किया गया था। जिसे बाद में “निर्भया” कहा गया था। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फेल गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button