सभी खबरें
बड़वानी :- 95 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव
.jpeg)
बड़वानी :- 95 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव
बड़वानी/हेमंत नागजीरिया :- जिले से भेजे गये सेम्पल में से 95 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 3224 लोगो के सेम्पल जाॅच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 2726 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 76 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। वही 344 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।
ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 76 लोगो में से 55 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 12 कोरोना वायरस पाॅजिटिव का बड़वानी में तथा 6 कोरोना वायरस पाॅजिटिव का उपचार इन्दौर में चल रहा है। जबकि 3 लोगो की मृत्यु हुई है।



.jpeg)
