युवा कांग्रेस नेता का सिंधिया को तंज, कहा "डिलीट किए कांग्रेसी ट्वीट", "महाराज" को है मिलने वाले मंत्रालय छीने जानें का है डर…

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मोदी कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार अटकलें तेज हैं बुधवार को शाम 6:00 बजे मोदी के कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा.

 नए मंत्री पद मिलने को लेकर सबसे पहला नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का सामने आ रहा है. बताते चलें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया वही नेता है जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए और जिनकी वजह से कांग्रेस की बनी बनाई सरकार महज 18 महीने में गिर गई.

 युवा कांग्रेस नेता का सिंधिया को तंज :

 कैबिनेट विस्तार से पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के दिग्गज नेता अमन दुबे ने ट्वीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है. इस ट्वीट में उन्होंने स्क्रीन रिकॉर्डिंग की एक वीडियो भी शेयर की है. जिसमें देखा जा सकता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में रहने के दौरान के सारे ट्वीट्स कर दिया जाए.

 इसे लेकर नेता अमन दुबे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला कांग्रेसी ट्वीट डिलीट करने का ऑर्डर..?

 

— जिसके लिए राजनीति कांग्रेस में “जनसेवा” होती थी उसके लिए राजनीति आज भाजपा में “स्वयं सेवा” है..

 

इनके कोई पुराने भाजपा के विरुद्ध वाले ट्वीट ना मिल जाएँ नहीं तो मंत्रालय छिन जायेगा.

https://twitter.com/AmanDubey_/status/1412713020459864070?s=19

बताते चले कि अब से कुछ ही समय में पीएम मोदी के कैबिनेट का विस्तार होने वाला है.

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का कहना, दलितों का है दुर्भाग्य, थावरचंद गहलोत को हटाकर महाराजा को मंत्री बना रही मोदी सरकार

 देश में मोदी कैबिनेट को लेकर लगातार हलचल तेज है इसी बीच मंत्रियों का इस्तीफा देना शुरू हो गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम मोदी कैबिनेट में सबसे आगे हैं.

 इसी बीच मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कैबिनेट विस्तार को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है.

 उन्होंने कहा कि मोदी कैबिनेट दलितों के लिए दुर्भाग्य है.दलित थावरचंद गहलोत को हटाकर महाराजा सिंधिया को मंत्री बना मोदी सरकार मंत्री बना रही है..

 अब मोदी कैबिनेट विस्तार को कहीं ना कहीं जातीय समीकरण से जुड़ा जा रहा है फिलहाल आज शाम 6:00 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी कि किसे कौन सा मंत्री पद मिला है

कैबिनेट से पहले इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, शिक्षा मंत्री निशंक ने स्वास्थ्य खराब को बताई इस्तीफे की वजह

 आज शाम 6:00 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है बताते चले कि मोदी के नए कैबिनेट के लिए लगभग 43लोगों के नाम फाइनल हो चुके हैं.

 

 इसी बीच इस्तीफे की झड़ी लग गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दिया है इस्तीफा देने की वजह उन्होंने खराब स्वास्थ्य को बताया है.स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस्तीफ़ा दिया है..

 उनके अलावा महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दिया है.

 बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में युवाओं को मंत्री पद देने पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. कैबिनेट की तस्वीर लगभग लगभग साफ हो चुकी है. मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे,हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, समेत कई नेता प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच रहे हैं.

 

 इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया है.

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version