सभी खबरें

मजदूरों पर बरसता काल :- उत्तर प्रदेश के महोबा में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, इतने घायल

मजदूरों पर बरसता काल :- उत्तर प्रदेश के महोबा में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी ट्रक पलटी तीन की मौत,  इतने घायल

महोबा / गरिमा श्रीवास्तव:- मजदूरों पर इस कोरोनावायरस महामारी(CoronaVirus Pandemic) के दौरान काल बरस रहा है. सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के महोबा में बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें मजदूरों से भरी truck पलट गई. ट्रक पलटने से घटनास्थल पर ही 3 की मौत हो गई.. तीनों मरने वाली महिलाएं हैं. तो वहीं 12 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. 

 यह हादसा ट्रक का 1 टायर फट जाने से हुआ. पुलिस के मुताबिक ट्रक में 17 लोग सवार थे. यहां अच्छा पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झांसी मिर्जापुर हाईवे(Jhansi-Mirzapur Highway) के महुआ मोड़ पर हुआ. 

 इस वक्त वैसे भी मजदूर वर्ग गरीबी की मार झेल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ नियति भी उनका साथ नहीं दे रही. सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कुछ दिनों के अंदर सड़क हादसों में 33 मजदूरों की जान चली गई….. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button