बसों पर दौड़ती सियासत:- परमिशन न मिलने पर लौटने लगी यूपी बॉर्डर से कांग्रेस की बसें

परमिशन न मिलने पर लौटने लगी यूपी बॉर्डर से कांग्रेस की बसें

 उत्तर प्रदेश/गरिमा श्रीवास्तव :- बसों की सियासत के बीच अब खबर यह है कि उत्तर प्रदेश – राजस्थान(UP-Rajasthan border) के बॉर्डर पर कांग्रेस की जो बसें खड़ी थी वह अब लौटने लगी है. बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मजदूरों की वापसी के लिए परमिशन नहीं मिलने पर यह बसें अब वापस लौटने लगी है. कुछ वक्त पूर्वी प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference)में कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार को हमारे द्वारा भेजी गई बसों की आवश्यकता है तो उसका इस्तेमाल करें अन्यथा हमें बता दें. जिसके बाद अब करीब 4:30 सौ बसें उत्तर प्रदेश- राजस्थान बॉर्डर से लौट रही हैं.

 प्रियंका गांधी ने कहा कि 2 दिन से बसे लगातार बॉर्डर पर खड़ी है अगर मजदूरों को वापस लाने की परमिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाती तो अब तक 2 दिन के अंदर ही 92000 मजदूरों को वापस लाया जाता.

आपको बता दें कि मजदूरों की वापसी के लिए बस पर लगातार सियासत जारी है. आज कांग्रेस के कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है साथ ही साथ प्रियंका गांधी के निजी सचिव के ऊपर भी बसों को लेकर गलत खबर फैलाने के आरोप में एफ आई आर दर्ज किया गया है. 

 प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस वक्त हमें एक साथ आकर मजदूरों के हित में कार्य करने की जरूरत है. 

कांग्रेस नेता सत्यदेव त्रिपाठी (Satyadev Tripathi)ने बस विवाद मामले पर कहा है कि देश भयानक संकट से गुजर रहा है और कांग्रेस नेतृत्व राजनीति में सस्ती लोकप्रियता के लिए खिलवाड़ कर रहा है. 

 सियासी घमासान के बीच मजदूर वर्ग पिसता जा रहा है. जाने कब तक मजदूरों के नाम पर यह सियासत की जाएगी……….

 

Exit mobile version