भोपाल और इंदौर में इन कारणों से नहीं खोले जाएंगे पूजा स्थल

भोपाल और इंदौर में इन कारणों से नहीं खोले जाएंगे धर्मस्थल
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:– आज जहां संपूर्ण देश में अनलॉक वन शुरू हो गया है तो ही भोपाल और इंदौर(Indore) से खबर यह है कि इन दोनों जगहों पर धर्मस्थल नहीं खोले जाएंगे.
भोपाल(Bhopal) कलेक्टर तरुण पिथोड़े(Tarun Pithode) ने बताया कि भोपाल के मंदिरों में अभी पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाए हैं. सोशल डिस्टैन्सिंग के लिए मंदिर परिसर में कड़े इंतजाम करने होंगे… आपको बता दें कि इस विषय पर मध्य प्रदेश प्रशासन(MP Administration) ने मंदिर के धर्मगुरुओं से चर्चा की थी, पर धर्मगुरुओं ने कहा था कि अभी मंदिर परिसर में इंतजाम नहीं किए गए..
साथ ही आपको यह भी बता दें कि जिन स्थानों पर मंदिर मस्जिद चर्च और गुरुद्वारे खोले जा रहे हैं उन स्थानों पर जाने वाले लोगों के लिए कड़ी पाबंदियां होगी. कोई भी व्यक्ति मंदिर की घंटियां मूर्ति नहीं तो सकेगा. ढाई महीने बाद आज देश के अधिकतर धर्मस्थल खुल रहे हैं. मंदिरों मस्जिद और गुरुद्वारे और चर्च में सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा,. तथा सभी सोशल डिस्टैन्सिंग के नियमों का पालन करेंगे.



.jpg)
