बड़वानी :- सड़क हादसा – अनियंत्रित होकर पलटी टैंकर, चार की मौत

सड़क हादसा:- अनियंत्रित होकर पलटी टैंकर

 बड़वानी:-बड़वानी में आज फिर से सड़क हादसा हुआ जिसमें एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई।  आपको बता दें कि यह घटना उस दौरान हुआ जब एक बाइक सवार अपनी बीवी और चार बच्चों के साथ कहीं जा रहे थे. तभी सामने से आ रही टैंकर अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को टक्कर मार के पलट गई.

बाइक सवार दंपती और उसके दो बच्चों की तत्काल घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि 2 बच्चों और टैंकर के ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती किया गया है. उनका लगातार इलाज चालू है. 

Exit mobile version