
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को दोहरा झटका, सुशांत की भाभी ने सदमे में तोड़ा दम
पूर्णिया/बिहार/गरिमा श्रीवास्तव :– सुशांत सिंह राजपूत परिवार को अब दोहरा झटका लगा है… सुशांत सिंह राजपूत की भाभी सुधा सिंह की मौत सदमे में आ जाने की वजह से हो गई. आपको बता दें कि वह पहले से भी बीमार चल रही थी. आज पूर्णिया में सुशांत सिंह राजपूत की भाभी की मौत हो गई.
सुधा सिंह(Sudha Singh) उनके चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह(Amrendra Singh) की पत्नी थीं. वह सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया(Poorniya) के मलडीहा में रहती थीं.
हालांकि द लोकनीति अभी इस खबरों की पुष्टि नहीं करता है कि सुधा सिंह की मौत सदमे में आ जाने की वजह से हुई. या वाकई वह सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी भाभी थी.साक्ष्यों के आधार पर ही खबरों की पुष्टि की जाएगी.