
जबलपुर:- आदिवासियों द्वारा कई दिन पूर्व कार्यपालन मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, पर अभी तक नहीं लग पाया हैंडपंप
जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट:- जबलपुर जिले की मझौली तहसील के ग्राम डूंगरिया का मामला सामने आया है. ग्राम डूंगरिया की आदिवासी कॉलोनी में नए हैंडपंप की मांग संबंधी पत्र पूर्व प्रभारी मंत्री को सौंपी गई है. पूर्व प्रभारी मंत्री जी द्वारा पीएचई विभाग को तुरंत आदेशित किया गया. लेकिन आज तक पीएचई विभाग में कोई भी निराकरण नहीं किया गया एवं ग्राम वासियों को पानी की बहुत ही किल्लत एवं मुसीबत झेलनी पड़ती है
और दूर से पानी लाना पड़ता है ग्राम वासियों द्वारा आज से 3 माह पहले माननीय पूर्व प्रभारी मंत्री एवं पीएचई विभाग को लिखित में 6 2 2020 को आवेदन पत्र दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक कोई भी निराकरण नहीं हो पा रहा ऐसी चिलचिलाती धूप में एवं पूरे विश्व में करो ना वायरस जैसे माय मारी से देश जूझ रहा है.
और हमारे ग्राम डूंगरिया में आदिवासी मोहल्ला जो कि 600 मीटर की दूरी होने की वजह से पानी की बहुत ही किल्लत सहनी पड़ती है और दूर से पानी लाना पड़ता है मगर प्रशासन पीएचई विभाग आज तक कोई भी निराकरण नहीं मिला जो कि गरीब असहाय परिवारों का निवास है.