सभी खबरें
मुंबई के चंदनबाड़ी श्मशान घाट में होगा ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
.jpeg)
मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- आज सुबह 8:45 पर बॉलीवुड के एक मशहूर सितारे दुनिया छोड़कर चले गए. बीते 24 घंटों में ही बॉलिवुड ने अपने दो सितारों को खो दिया. कल इरफान खान की मौत के बाद आज ऋषि कपूर की मौत हो गई. जिसके बाद अब खबरिया है कि ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा. इस खबर की पुष्टि ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने की है.
ऋषि कपूर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी. देश के राजनेता बॉलीवुड के सितारे समेत पूरे भारत देश में ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी. ऋषि कपूर बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया नामक बीमारी से जूझ रहे थे.
ऋषि कपूर की बेटी को मुंबई जाने की अनुमति मिल गई है. आलिया भट्ट करीना कपूर, सैफ अली खान समेत कई बॉलीवुड के सितारे अस्पताल पहुंच चुके हैं.

.jpg)


