ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मुन्नालाल गोयल पर हुआ पथराव, निजी अस्पताल में भर्ती

ज्योतिरादित्य समर्थक मुन्नालाल गोयल पर हुआ पथराव,  निजी अस्पताल में भर्ती

 ग्वालियर / गरिमा श्रीवास्तव:-ग्वालियर (Gwalior)में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)समर्थक पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल(Munnalal Goyal)पर पथराव कर दिया गया. आपको बता दें कि यह घटना उस दौरान हुई जब मुन्नालाल गोयल सिरौल थाने के तरक एक बीए के छात्र की निर्मम हत्या की घटना सुनकर घटनास्थल पर जा रहे थे. तभी कुछ लोग में बात करूंगी काट के सामने आए और पथराव करना शुरू कर दिया इसके बाद देखते ही देखते यह पथराव जानलेवा हमले में तब्दील हो गया. मुन्नालाल गोयल की कार इस पथराव के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई. साथ ही मुन्नालाल केवी चेहरे और हाथ में चोट आई हैं.आज सुबह सिरौल थाना क्षेत्र में दलित युवक की हत्या होने पर पीड़ित परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे थे। 

 ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं एक राजनैतिक हमला है. आपको बता दें कि मुन्नालाल गोयल ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं. जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा में आए थे. 

 अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह घटना राजनैतिक मुद्दों के कारण की गई या फिर राजनीतिक रंजिश की वजह से….., 

Exit mobile version