मप्र पुलिस का बेरहम कृत्य ! देखने को मिला खंडवा में,जहां युवक को…..

खंडवा / गरिमा श्रीवास्तव :- खंडवा में आज मध्य प्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को बेहद बेरहमी से पीटा है. जिसके बाद व्यक्ति के भाई ने ट्विटर के माध्यम से सरकार पर उंगली उठाई है. 

 वकार तली नामक व्यक्ति ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि मेरे भाई को आज बेरहमी से पीटा गया वजह इतनी थी कि वह घर के सामने वाले दुकान से सामान लेने गया था. मध्य प्रदेश पुलिस ने इतनी बेरहमी से मारा है कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. 

 जिसके बाद जनता मध्य प्रदेश पुलिस और सरकार को निशाना बनाकर तरह तरह के कमेंट कर रही है, कुछ लोगों का कहना है कि प्रदेश में सरकार जब से बनी है तब से धर्मवाद शुरू हो गया है. 

Exit mobile version