Bihar Election 2020:- अब "लूट राज" या "लालटेन राज" नहीं चलेगा।अब मोदी का "LED" राज चलेगा:- जेपी नड्डा

 

Bihar Election 2020:- अब लूट राज या लालटेन राज नहीं चलेगा।अब मोदी का LED राज चलेगा:- जेपी नड्डा

द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव 

 जेपी नड्डा इस वक्त बिहार की जनता को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर जमकर धावा बोला है. अपने भाषण के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि आजकल यहां RJD के पोस्टर में केवल तेजस्वी दिखाई दे रहे हैं, लालू उसमें नहीं दिख रहे।

अब पोस्टर में से ही उनके बेटे ने उन्हें गायब कर दिया, इसलिए गायब किया क्योंकि बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है कि अब लूट राज या लालटेन राज नहीं चलेगा।अब मोदी का LED राज चलेगा.

 बता दें कि बिहार में आरजेडी के लगे पोस्टर में से लालू यादव गायब है. जिसके बाद जमकर सियासत शुरू हो गई थी. जेडीयू ने आरजेडी पर पोस्टर को लेकर खूब हमला बोला.. 

 भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी थी. भाजपा के दिग्गज नेता बिहार में जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं.. 

 वहीं बिहार में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में कांग्रेस और राजद दोनों ने शासन किया। इनसे पूछना चाहिए कि इन्होंने कितने गरीबों के मकान बनाए, बिजली दी, रसोई गैस दी, आयुष्मान भारत में स्वस्थ्य बीमा की कोई योजना दी। अगर ये लाभ किसी ने दिए हैं तो नरेंद्र मोदी ने दिया है. 

ये काम लालू का परिवार भी कर सकता था क्योंकि वो पार्टी नहीं परिवार है। कांग्रेस भी एक परिवार के बाहर नहीं निकल सकती और राजद भी एक परिवार से बाहर नहीं निकल सकती। उनके लिए परिवार ही पार्टी है और पार्टी ही बिहार है, इसके अलावा कुछ नहीं है. 

Exit mobile version