.jpeg)
Bhopal Desk:Garima Srivastav
मध्य प्रदेश कांग्रेस भाजपा में शामिल हुए जयचंदों पर हमेशा निशाना साधते हुए नजर आई.
आज मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि आने वाले उपचुनाव में जयचंदों का मुकाबला जनता के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा से भी होगा.
कल मुख्यमंत्री शिवराज का मंत्रिमंडल गठन हुआ जिसमें भाजपा खेमे के तीन मंत्री और सिंधिया खेमे के दो मंत्री ने शपथ समारोह में शपथ ग्रहण किया.
मंत्रिमंडल विस्तार पर पर शिवराज सिंह चौहान पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। तो वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गेहूं की खरीदी पर भी शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है.
मप्र कांग्रेस ने कहा कि
लफ़्फ़ाज़ी जारी है
शिवराज भाषणों में कि ₹2100 प्रति कुंतल गेहूं खरीदने का झूठ बोलते हैं, और हकीकत में 1925 रुपए में भी किसानों को खरीदी केंद्रों से वापस भेजा जा रहा है.
कोई नेता इतना झूठा कैसे हो सकता है?