जबलपुर:- मेडिकल कॉलेज में मरीज ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, आत्महत्या करने की कोशिश

जबलपुर:- मेडिकल कॉलेज में मरीज ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या करने की कोशिश

 जबलपुर:- जबलपुर से आज फिर एक मरीज की आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है जहां पर मेडिकल कॉलेज में दूसरे मंजिल से मरीज ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है.  फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है इस हिसाब से माना जा रहा है कि उसे गंभीर चोटें आई हैं. अभी तक वजह अज्ञात है कि मरीज ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की… 

 इससे पहले भी मरीज दो बार छलांग लगाने की कोशिश कर चुका है. 

 इस वक्त ऐसा देखा जा रहा है कि जब मरीज अपने बीमारी से काफी परेशान हो जाते हैं तो वह सोचते हैं कि इसका सिर्फ एक ही रास्ता है कि अब आत्महत्या कर ले और फिर दिमाग में आत्महत्या करने की बात घर कर जाती है जिसके बाद ऐसे कदम उठा लिए जाते हैं. 

फ़िलहाल मरीज का इलाज लगातार जारी है. इस बात को जानने की कोशिश की जा रही है कि मरीज ने आखिर क्यों छलांग लगाई.. मेडिकल कॉलेज में पूर्व में एक मरीज ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. 

Exit mobile version