दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, कोरोना के लक्षण पाए जाने के कारण थे अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:-  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन(Satyendar Jain) की तबियत खराब हो गई है… उन्हें तेज़ बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है… हालांकि अभी अभी यह ज्ञात हुआ है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोनावायरस रिपोर्ट नेगेटिव (Corona report Negative)आई है. 

 आपको बता दें कि अभी 1 दिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,  दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कोरोनावायरस पर बैठक की थी. जिसके बाद ही उनको तेज बुखार और गले में खराश होने लगा था. 

Exit mobile version