Corona Latest Update:- 5 लाख के पार पहुंचा कोरोना का मीटर,
.jpeg)
Corona Latest Update:- 5 लाख के पार पहुंचा कोरोना का मीटर
Bhopal Desk:Garima Srivastav
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है तो अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 500000 के पार पहुंच चुकी है. संक्रमितों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अब यह लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है, अगर इसी तरह से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती रही तो कुछ ही दिनों में या फिर कहें अगले हफ्ते तक भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन जाएगा. पुराना संक्रमित मरीजों की संख्या 500000 के पार हो गई है.
भारत में कोरोना के कुल केस – 508953
एक्टिव केस – 197387
ठीक हुए – 295880
संक्रमण से मौत – 15685
आपको बता दें कि सिर्फ 6 दिनों के अंदर ही मरीजों की संख्या 400000 से 500000 हो गई है, हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि मरीजों में तेजी से रिकवरी भी हो रही है. दूसरे देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है, 500000 मरीजों में 2.97लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. इस वक्त रिकवरी रेट 61.88 है.
इस वक्त सबसे अधिक रिकवरी रेट रूस का और सबसे कम रिकवरी रेट अमेरिका का है.




