सभी खबरें

जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा का रेप पीड़िताओं के लिए बड़ी घोषणा

Bhopal News :- मध्यप्रदेश में जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने SC – ST रेप पीड़िताओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब अनुसूचित जाती एवं जनजाति में अगर किसी भी महिला का दुर्भाग्यवश रेप होता है तो राज्य सरकार के तरफ से उन्हें 1 से 8 लाख रूपये तक मुआवज़े के तौर पर दिए जाएंगे।

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का बयान
उन्होंने कहा कि बलात्कार, दुष्कर्म के मामलों में सिर्फ SC – ST वर्ग के पीड़ितो को ही मदद दी जायेगी। दुष्कर्म पीड़िता को अब 1 से 8 लाख रूपये की मदद की जा सकेगी। साथ हीं उन्होंने कहा कि। बतादें की यह योजना सिर्फ SC ST वर्ग के महिलाओं के लिए है। अब यह किस तरह की योजना है जिसमे रेप पीड़िताओं के साथ भी वर्ग के आधार पर भेदभाव हो रहा है यह तो राज्य सरकार ही बता सकती है। बता दें कि जो भी राशि निर्धारित की जायेगी उसका 25 प्रतिशत पीड़िता को एफआईर होने के साथ हीं मिल जाएगा।

कॉलेज चलो अभियान चलाएंगे
इसके अलावा उन्होंने यह भी बयान दिया कि प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में सरकार कॉलेज चलो अभियान चलाएगी। यह अभियान उन छात्रों के लिए है जो स्कूलों में पढ़ाई छोड़ चुके हैं या ख़त्म कर चुके हैं। स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद युवा कॉलेज की पढ़ाई करें इसको लेकर सरकार यह अभियान चलाएगी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button