दिग्विजय सिंह पर FIR के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम शिवराज का पुतला

दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम शिवराज का पुतला

 मध्यप्रदेश में एडिटेड वीडियो शेयर करने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने FIR दर्ज कराया.. जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एफ आई आर का विरोध करते हुए सीएम शिवराज का पुतला फूंका है. 

 आपको बता दें यह एडिटेड वीडियो धीरे-धीरे दूर पकड़ती जा रही है. आज दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह सीएम शिवराज के खिलाफ उसी थाने में एफ आई आर दर्ज कराएंगे जिस थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया है… 

आपको बता दें कि 16 मई को शिवराज सिंह चौहान ने अपने टि्वटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें यह दिखाई और सुनाई दे रहा था कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम भूल कर उनके स्थान पर भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का नाम ले रहे हैं… जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था.

 पर जब जांच कराई गई तो यह स्थिति साफ हुई कि वह वीडियो पूरी तरह से एडिटेड था… उस वीडियो के ऑडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई थी……

Exit mobile version