रिश्वतखोरी के जुर्म में पुलिस ने जनपद पंचायत के CEO को धर-दबोचा

रिश्वतखोरी के जुर्म में पुलिस ने जनपद पंचायत के CEO को धर-दबोचा 

निवाड़ी :-  मध्यप्रदेश में आए दिन रिश्वतखोरी का मामला सामने आ रहा है जिसके बाद आज रिश्वतखोरी के जुर्म में पुलिस ने जनपद पंचायत के सीईओ को गिरफ्तार कर लिया है. 

 बता दें कि पुलिस ने जनपद पंचायत के सीईओ को दो लाख के रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है. सीईओ ने यह दो लाख की रिश्वत मनरेगा काम के भुगतान और पंचायत की जांच निपटाने के लिए मांगा था. जिसके बाद सीईओ की शिकायत लोकायुक्त में दर्ज कराई गई… और आखिर कर CEO लोकायुक्त सागर पुलिस के चपेट में आ गया. और पुलिस ने उसे रिश्वतखोरी के जुर्म में धर दबोचा. 

 सीईओ हर्ष खरे उस दौरान पुलिस के गिरफ्त में आए जब वह दो लाख के रिश्वत बंगले पर ले रहे थे. उसी दौरान पुलिस ने छापा मारा और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. 

Exit mobile version