Breaking: मैं बहुत अपमानित महसूस कर रहा हूं, मेरे पास है कई ऑप्शन, फिलहाल कांग्रेस में हूं, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले कैप्टन अमरिंदर

 पंजाब/चंडीगढ़:- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है. जिसके बाद अभी-अभी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने बहुत अपमानित महसूस किया.

जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से यह सवाल किया गया कि अगला जो भी मुख्यमंत्री बनेगा आप उसे स्वीकार करेंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसे बनाना है उसे बना दे.

 उनसे जब यह सवाल किया गया कि आप कांग्रेस में रहेंगे या नहीं रहेंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास ऑप्शन है जब वक्त आएगा तो इस पर विचार किया जाएगा.

Exit mobile version