टिकरी बॉर्डर: बड़ा हादसा, महिला किसान प्रदर्शनकारियों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा

टिकरी बॉर्डर: बड़ा हादसा, महिला किसान प्रदर्शनकारियों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा

 बहादुरगढ़:- हरियाणा के बहादुरगढ़ में आज बड़ा हादसा हुआ. यहां एक बेकाबू ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को रौंद डाला जिससे तीन की मौत हो गई .

वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह महिला किसान प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ स्‍थित झज्‍जर रोड पर ड‍िवाइडर पर बैठी थीं। इस दौरान बेकाबू ट्रक आया और मह‍िला आंदोलनकार‍ियों को रौंद डाला। इस भयानक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मह‍िला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया गया है क‍ि हादसे में तीन महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

 तीनों कृषि कानूनों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की यह मांग थी कि कृषि कानूनों को खत्म किया जाए.हादसे की श‍िकार महिलाएं पंजाब के मनसा जिले की रहने वाली थीं। जानकारी के मुताब‍िक, यहां पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों के किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर करीब 11 महीने से धरने पर बैठे हैं।

Exit mobile version