भोपालवासी कोरोनावायरस को दे रहे हैं तेजी से मात, चिरायु अस्पताल से आज इतने हुए डिस्चार्ज

भोपाल वासी कोरोनावायरस को दे रहे हैं तेजी से मात, चिरायु अस्पताल से आज इतने हुए डिस्चार्ज

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-मध्य प्रदेश में(MdhyaPradesh) जिस प्रकार से कोरोना(Corona) संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है ठीक उसी प्रकार ही कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है.

 राजधानी भोपाल (Bhopal)में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. पर ठीक उसी प्रकार तेजी से उन्हें रिकवर भी किया जा रहा है. खुशी की बात यह है कि भोपाल के चिरायु अस्पताल(Chirayu Hospital) से आज 9 लोग कोरोना वायरस को हराकर डिस्चार्ज हुए हैं. 

 मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एमपी(Ministry Of Health MP) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से डिस्चार्ज हुए मरीजों की जानकारी दी गई है. 

https://twitter.com/healthminmp/status/1265921045741154304?s=19

 वहीं मध्य प्रदेश के खंडवा में आज 6 लोगों ने कोरोनावायरस को हराकर फतह हासिल की है. 

Exit mobile version