World Bicycle Day पर ऐटलस की साहिबाबाद की फैक्ट्री हुई बंद, हज़ारों श्रमिक हुए बेरोज़गार 

WorldBicycleDay पर ऐटलस की साहिबाबाद की फैक्ट्री भी बंद, 1000 से ज्यादा श्रमिक हुए बेरोज़गार 

 साहिबाबाद / गरिमा श्रीवास्तव:- आज विश्व साइकिल दिवस(World Bicycle Day) पर हजारों की संख्या से ज्यादा एटलस की साहिबाबाद फैक्ट्री से श्रमिकों को बेरोजगार कर दिया गया है. 

 एक तरफ जहां पूरा विश्व World Bicycle Day पर साइकिल के साथ सोशल अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा कर रहा है तो वही साइकिल कंपनी के श्रमिको के लिए आज बुरी खबर आई है.एटलस(ATLAS) कंपनी केेे साहिबाबाद(Sahibabad) फैक्ट्री से हजार से ज्यादा श्रमिकों का रोजगार छीन लिया गया है. 

 कंपनी का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यह कंपनी भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है कंपनी द्वारा सभी उपलब्ध फंड खर्च किए जा चुके हैं. और इस कोरोना वायरस महामारी के दौरान आय के सारे स्त्रोत खत्म हो चुके हैं. सेवायोजक जब तक धन का प्रबंध नहीं कर लेते तब तक वह कच्चा माल खरीदने के लिए भी असमर्थ हैं.. यह स्थिति तब तक रहेगी जब तक सेवायोजक धन का प्रबंध ना कर ले… 

 इस स्थिति में एटलस कंपनी में काम कर रहे श्रमिकों को बड़ा झटका लगा है….. 

Exit mobile version