
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:-बड़वानी जिले के थाना क्षेत्र अंजड के गांव राजुगांधी नगर के करीब इंदिरा सागर नहर में राजपुर के भिलट खेडा निवासी
सुरेश पिता रायसिंह कि लाश मिली है, मृतक सुरेश अंजड निवासी हामिद अली के यहां सुतारी का काम करने अंजड आता था , मृतक की बहन के बताए अनुसार नहाने के लिए नहर में उतरा होगा और किनारे पर मोटरसाइकिल, कपडे और मोबाइल किनारे पर पड़े मिले है.
वह कल से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट राजपुर थानें में दर्ज कराई गई थी, शनिवार सुबह फोन लगाने पर पास के खेत वाले ने मृतक का फोन उसके कपडों से निकाल कर घटना कि सुचना उसकी पत्नी हर्षाली को दी मृतक कि पत्नी , बहन और जिसके पास काम करता था मालिक हामिद अली ने घटना कि सुचना अंजड थाने पर आकर सुचना दी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की वहीं शव को बरामद करने के लिए मौके पर निकल चुके हैं.