मप्र की सियासत में आया नया मोड़, फिर मिले सिंधिया-पायलट, हुई ये बातचीत, अटकलें तेज़

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए अब प्रदेश में स्टार प्रचारकों की एंट्री शुरू हो गई हैं। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के लिए मध्यप्रदेश आए हए हैं। वो ग्वालियर में कांग्रेस के पक्ष में सभाएं कर रहे हैं।

इसी बीच सचिन पायलट की मुलाकात भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से हुई। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गर्म हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट अच्छे दोस्त माने जाते हैं। राजस्थान में मचे सियासी घटनाक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सचिन पायलट का खुला समर्थन किया था। दोनों एक साथ केन्द्र में मंत्री भी थे। ऐसे में उपचुनाव से पहले दोनों दिग्गजों की हुई मुलाकात से प्रदेश की सरगर्मी बढ़ती हुई नज़र आ रहीं हैं। 

कैसे हुई दोनों की मुलाकात

सचिन पायलट और सिंधिया की मुलाकात अचानक ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान सिंधिया ने पायलट के कंधे पर भी हाथ रखा, और बातचीत की। खास बात ये रही कि सिंधिया ने पायलट को एक सलाह भी दी, जो उन्होंने तुरंत मान ली। 

क्या दी सलाह 

जब सचिन तपायलट सिंधिया से मिले तो वो मास्क लगाए हुए थे, जिसपर सिंधिया ने कहा कि ये सही नहीं है। पायलट बोले ये एन-95 मास्क हैं। जिसके जवाब में सिंधिया ने कहा- लेकिन इसमें फिल्टर लगा हैं। हानिकारक हो सकता हैं।

बाद में ये दोनों नेता अपने अपने चले गए। 

लेकिन जब पायलट ग्वालियर में सभा को संबंधित करने पहुंचे तो उनका मास्क बदला हुआ नजर आया। जब वो सभा को संबोधित करने पहुंचे तो उन्होंने दूसरा मास्क पहना था। जिसमें फिल्टर नहीं लगा था। 

सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज पर साधा निशाना

सचिन पायलट ने ग्वालियर-चंबल की कई सीटों पर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का जिक्र तक नहीं किया। वो केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते रहे।

Exit mobile version