गाजियाबाद सुसाइड केस में नया खुलासा, मुस्लिम महिला से की गई थी चुपचाप शादी

गाजियाबाद सुसाइड केस में नया खुलासा, मुस्लिम महिला से की गई थी चुपचाप शादी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आत्यहत्या की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते पुलिस को हर दिन कुछ नई जानकारी हाथ लग रही है इसी कड़ी में एक नया खुलासा हुआ जिसमें पाया गया कि मामले में आरोपी बनाए गए मृतक गुलशन के साढ़ू राकेश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक अन्य जानकारी में सामने आया है कि गुलशन वासुदेवा के साथ सुसाइड करने वाली महिला संजना का नाम भी गुलशन ही था. वह एक मुस्लिम  परिवार से ताल्लुक रखती थी. गुलशन अहमद के भाई फिरोज का दावा है कि कुछ समय पहले उनकी बहन गुलशन ने चुपचाप शादी कर ली थी.

गुलशन उर्फ संजना और वासुदेवा की शादी

जानकारों की मानें तो फिरोज ने सुसाइड केस की जांच के दौरान खुलासा करते हुए कहा है कि गुलशन अहमद उर्फ संजना उनकी बहन थी. करीब डेढ़ साल पहले ही उनकी बहन ने गुलशन वासुदेवा के साथ चुपचाप शादी की थी. इस शादी की जानकारी वासुदेवा परिवार को भी नहीं थी. लेकिन गुलशन वासुदेवा की पत्नी को इसकी जानकारी थी. यही वजह है कि उसका उनके घर पर आना-जाना था और वे सभी लोग साथ में घूमते-फिरते भी थे.

 

Exit mobile version