लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस में नया किराया लागू, जानिए अब कितने चुकाने होंगे रुपये ?

 

IRCTC ने तेजस एक्सप्रेस के किराए में किया बदलाव

अलग-अलग श्रेणी में लागू होगा किराया

हाल ही में IRCTC द्वारा तेजस एक्सप्रेस के किराये में बदलाव किया गया है | दरअसल, IRCTC ने नया किराया अलग-अलग श्रेणी में लागू किया है | IRCTC द्वारा लखनऊ से नई दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हर श्रेणी के लिए अलग से किराया तय किया गया है | अब लखनऊ से नई दिल्ली की टिकट की नई कीमत एसी चेयर कार के तहत 1,125 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के तहत 2,310 रुपए होगी |

वहीं, अधिकारियों ने शुक्रवार के दिन यह जानकारी व्यक्त की है कि दिल्ली से लखनऊ की यात्रा के लिए एसी चेयर कार का टिकट 1280 रुपए किया जाएगा | वहीं, एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2450 रुपये खर्च करने होंगे | वहीं, लखनऊ से कानपुर के लिए एसी चेयर कार का टिकट 320 रुपए का किया जाएगा | इसके अलावा, लखनऊ से गाजियाबाद का किराया एसी चेयर कार के तहत 1,125 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के तहत 2310 रुपए किया जाएगा |

बता दें कि रेलगाड़ी लखनऊ और दिल्ली के बीच का रास्ता सवा छह घंटे के अंदर पूरा कर लेगी | यह लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी | ट्रेन 4 अक्टूबर से शुरू होगी और इसके लिए बुकिंग शनिवार से शुरू होने लगेगी |

Exit mobile version