नई दिल्ली :-आपका आधार कार्ड गुम हो गया है तो यह खबर आपके लिए है। 

 

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया(UIDAI) ने हाल ही में कुछ बदलाव के साथ नया mAdhar एप पेश किया है। यूजर्स के डाटा की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव करना जरूरी था । इस अपडेट mAdhar एप मै यूजर को आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी रखने की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा नए App में यूजर्स को एड्रेस में बदलाव करने ऑफलाइन eKYC और बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन को स्थाई रूप से बंद करने का फीचर भी दिया गया है। इतना ही नहीं हम आपको बताते हैं कि इस ऐप के जरिए आप आधार कार्ड को रीप्रिंट भी करवा सकते हैं।  इसका सीधा मतलब है कि अगर आपका आधार कार्ड गुम हो गया है ,तो आप इस ऐप के जरिए फिर से प्रिंट निकाल सकते हैं।

जानिए क्या-क्या चीजें होना जरूरी है। 

जानिए किस तरह से रिप्रिंट करें आधार कार्ड को

1.  गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से mAadhaar app डाउनलोड करें। 
2. मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए इसमें लॉगिन करें। 
3. Services सेक्शन में जाएं और Order Aadhaar Reprint ऑप्शन पर क्लिक करें। 
4. Terms & Conditions के चेकबॉक्स पर टैप करने के बाद OK पर क्लिक करें। 
5. अब आपको A registered mobile number या An unregistered mobile number में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। 
6. अगर आपका मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर है तो पहला ऑप्शन चुनें। आधार नंबर या VID डालें। फिर Request OTP पर टैप करें।
7. अगर आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है तो दूसरा विकल्प चुनें। फिर आधार नंबर या VID डालें। फिर कोई भी ऐक्टिव मोबाइल नंबर डालने के बाद Request OTP पर टैप करें। 
8. अब ओटीपी को डालकर आधार का प्रिंट निकाल लें। 

Exit mobile version