सभी खबरें

अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर आक्रामक हुआ किसानों का आंदोलन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली – केंद्र सरकार के खिलाफ नए कानून को लेकर आज किसान आंदोलन कर रहे हैं। देश भर के सभी किसान आंदोलन के लिए दिल्ली की तरफ कूच कर गए हैं।

दिल्ली कूच कर रहे किसानों का प्रदर्शन अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर आक्रामक हो गया हैं। यहां किसानों ने बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका है, जिसके बाद किसानों पर पानी की बौछार की जा रही है, आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।

इतना ही नहीं अंबाला पटियाला बॉर्डर पर किसानों और पुलिस में टकराव जारी हैं। किसानों ने जबरन हरियाणा सीमा में प्रवेश कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया हैं। 

वहीं, बिगड़ती हुई स्थिति के बीच RAF को बुलाया गया और अब एक्शन लिया जा रहा हैं। बता दे कि किसानों ने कई संगठनों से संयुक्त मोर्चा बनाकर दिल्ली चलो आंदोलन की घोषणा की हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button