New Delhi :- अनुराग कश्यप ने कसा केजरीवाल पर तंज,कहा महाशय केजरीवाल जी कितने में बिके? जानिए क्यों कही ऐसी बात

नई दिल्ली /गरिमा श्रीवास्तव :- अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने कन्हैया कुमार(Kanhaiya Kumar) पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के बाद जोरदार तंज कसा है। दिल्ली सरकार द्वारा 2016 के राजद्रोह मामले में सीपीआई नेता कन्हैया कुमार पर मुक़दमा चलाने की मंजूरी देने पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट के ज़रिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को अपने शब्दों के घेरे में ले लिया है।
ट्वीट मे निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा कि “महाशय अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejrival) जी आपको क्या कहें। आपको कायर कहना तो आपकी तारीफ होगी। “आप”तो हैं ही नहीं। ……. कितने में बिके हो?


बता दें कि JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर राजद्रोह के चार साल पुराने एक मामले पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी गई है।
मंजूरी देने के बाद फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का गुस्सा फूटा। बता दें की यह फिल्म निर्देशक अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली सरकार की कड़ी  निंदा की है।
कन्हैया कुमार ने भी अपने ट्वीट में  पर तंज कसा हैं। 

Exit mobile version