
- सोनिया गाँधी पर प्रकाश जावड़ेकर का पलटवार
- कहा इस वक़्त राजनीति करना बंद करें
नई दिल्ली /गरिमा श्रीवास्तव :- दिल्ली(Delhi) हिंसा पर कांग्रेस अध्यक्ष(Sonia Gandhi) ने राजनीति खेलना शुरू कर दिया है। सोनिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पिछले रविवार से गृहमंत्री कहाँ थे?और क्या कर रहे थे?
केंद्र सरकार (Central Government) पर हमला बोलते हुए सोनिया ने गृहमंत्री (Amit Shah) से इस्तीफे की मांग की है। सोनिया गाँधी के आरोपों को लेकर बीजेपी ने उनपर पलटवार किया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हिंसा अभी पूर्णतः समाप्त नहीं हुई है और यह पार्टी राजनीति का खेल खेलना शुरू कर दी। सरकार पर दोषारोपण बहुत गन्दी राजनीति है।
साथ ही साथ कहा कि जिनके हाथी सिखों के नरसंहार से रंगे हैं वह यहाँ हिंसा रोकने में सफलता व असफलता की बात करते हैं।
साथ ही साथ कहा वह इस्तीफा मांग रही हैं देश के गृहमंत्री से। इस दौरान भी इन्हे राजनीति का भूत सवार है।