
भोपाल से गौतम कुमार की रिपोर्ट
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा कोरोनावायरस(Covid-19) मीडिया बुलेटिन(Media Bulletin) का आज का अकड़ा ज़ारी कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव 173 नए मरीज़ मिले हैं। जिसके बाद अब मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितो कि संख्या तीन हज़ार के आकड़े के करीब आकर 2560 हो गई है। आज राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे के अंदर 25 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। भोपाल में संक्रमितों कि संख्या में बढ़ोतरी हुई है और जो आकड़ा कल 458 था आज वह 483 पर पहुंच गया है।
खरगोन में एक साथ 9 लोग पॉजिटिव
कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के उपचार एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा खरगोन (Khargone) शासकीय अस्पताल को चिन्हित किया गया हैं। खरगोन जिले की रिपोर्ट में 12 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन की रिपोट दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आई है जबकि नौ नए संक्रमित मिले हैं। अब तक यहाँ 70 पॉजिटिव मरीज़ मिल चुकें है, जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।
कटनी में मिला पहला मरीज़
उज्जैन, इंदौर, भोपाल और प्रदेश के कई जिलों के बाद अब कटनी(Katni) में भी कोरोना वायरस(Covid-19) आ धमका है। मध्य प्रदेश के तमाम जिलों के बाद अब कटनी में भी कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। यहां कोरोना वायरस का पहला संक्रमित मरीज एक अस्पताल में मिला है। लोगों की माने तो संक्रमित महिला तकरीबन 3 दिनों से एक अस्पताल में भर्ती थी।
महिला सिहोरा (Sihora) के नज़दीक किसी गांव से आई थी और यहां खून (blood) की कमी के कारण उसको भर्ती किया गया था। उसका नाम सीता सिंह बताया जा रहा है। और उसकी उम्र 42 वर्ष है। 3 दिन तक भर्ती रखते के बावजूद अस्पताल कर्मचारियों ने उस महिला का कोरोना टेस्ट (Corona Test) नहीं करवाया था और हालत न सुधारने के बावजूद उसको वही भर्ती रखा गया था। बताया जा रहा है कि महिला को शरीर में खून की कमी थी इसके बाद उसे खून चढ़ाया जा रहा था इसी के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 173 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें इंदौर में 104, भोपाल में 25, खरगोन में 9, उज्जैन 4, धार 8, खंडवा 10, जबलपुर 8, रायसेन दो, होशंगाबाद एक, देवास एक और आगर मालवा एक शामिल है।