
- बिलखरिया का मामला अभी तक नहीं निकला था गर्भनाल
Bhopal News, Gautam :- भोपाल के बिलखरिया के पास के झाड़ियों से एक नवजात मिला है। नवजात को किसी अज्ञात महिला ने एक प्लास्टिक की थैली और लाल दुप्पट्टे में लपेटकर झाड़ियों में छोड़ दिया था। अभी तक नवजात का गर्भनाल (Placenta) भी नहीं निकला था।
बिलखरिया के पास जब किसी राहगीर ने पुलिस को फ़ोन कर बताया कि झाड़ियों में एक नवजात मिला है तो थाना तुरन्त एक्टिव हुआ। जल्द से जल्द नवजात को SNCU हॉस्पिटल पहुचाया गया। सूत्रों की माने तो यह बच्चा प्रीमैचयोर डिलीवरी से हुआ था इसकी नाल अभी तक लगी हुई थी शायद इसी कारण यह बाख भी गया। हॉस्पिटल के डाक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है। नवजात को हाइपोथर्मिया हो गया है। इसका कारन यह हो सकता है कि नवजात को जानम के बाद ही झाड़ियों में फेंक दिया गया जहाँ वह तकरीबन 1 घंटे पड़ा रहा जिससे इसके शरीर का तापमान गिर गया। इसकी वजह से वह सही से सांस नहीं ले पा रहा है। फ़िलहाल उसे ऑक्सीजन पर रखा गया है।
नर्सों ने नाम रखा शिवा
नर्सों ने इस नवजात का नाम शिवा रखा है इसके पीछे इनका तर्क था की यह नन्हा मेहमान उनके हॉस्पिटल में शिवरात्रि के दिन आया था इसलिए इसका नाम शिवा रखा गया है। डोक्टरों के अनुसार बच्चे का वजन लगभग डेढ़ किलो है और इसका जन्म समय से पहले हुआ था। स्थिति में सुधार आते ही उसे माँ का दूध मुहैया करवाया जायेगा।