NCB के रडार पर फिल्म अभिनेता:- छापेमारी के बाद अर्जुन रामपाल को जारी हुआ समन

NCB के रडार पर फिल्म अभिनेता:- छापेमारी के बाद अर्जुन रामपाल को जारी हुआ समन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में अभिनेता अर्जुन रामपाल के परिसर में छापेमारी की थी. जिसके बाद अब एमसीबी द्वारा अर्जुन रामपाल को समन जारी किया गया है. ड्रग्स मामले में अब एनसीबी के रडार पर अर्जुन रामपाल भी आ चुके हैं. 

अर्जुन रामपाल(Arjun Rampal) के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. दरअसल, बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट के मामले में एनसीबी पहले ही जांच कर रही है. अर्जुन रामपाल का नाम भी इस मामले में सामने आया था. 

 इससे पहलेनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फिरोज नाडियाडवाला को समन किया था। फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ़्तर पहुंचे। आज उनसे पूछताछ चल रही है…
NCB ने पिछले महीने अर्जुन रामपाल की लिव-इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थी। NCB ने उसे लोनावाला से गिरफ्तार किया था।

 जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को अर्जुन रामपाल(Arjun Rampal) के Drugs कनेक्शन की बात पता चली.

Exit mobile version