Breaking:- सुशांत ड्रग्स मामले में NCB ने दीपिका पादुकोण,श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत और सारा अली खान को भेजा समन, इनके अलावा एनसीबी के रडार पर ये लोग

सुशांत ड्रग्स मामले में NCB ने दीपिका पादुकोण,श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत और सारा अली खान को भेजा समन, इनके अलावा एनसीबी के निशाने पर ये लोग 

 मुंबई/गरिमा श्रीवास्तव:- सुशांत ड्रग्स मामले में व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद अभी-अभी एनसीबी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. एनसीबी ने दीपिका पादुकोण श्रद्धा कपूर सारा अली खान और रकुल प्रीत को समन भेजा है. 

 लंबे समय से यह खबर चल रही थी कि या अभिनेत्रियां एमसीडी के रडार पर हैं और अभी अभी एनसीबी ने इन अभिनेत्रियों को समन भेजा है. अब एनसीबी की टीम इन चारों अभिनेत्रियों से पूछताछ करेगी. अगले 3 दिन के अंदर इन अभिनेत्रियों से पूछताछ की जाएगी. कल दीपिका पादुकोण को एनसीबी के सामने पेश होना होगा

 इनके साथ ही फिल्मी दुनिया के और भी कई बड़े सितारे एनसीबी के रडार पर हैं

 जिनका नाम भी जल्द सामने आ सकता है. सुशांत मामले में दिन-ब-दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं. वही सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर जया साहा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि श्रद्धा कपूर ने उनसे सीबीडी आयल मंगवाया था, जो भारत में प्रतिबंधित है

 अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में फिल्मी दुनिया के और कितने बड़े सितारे एनसीबी के शिकंजे में आ सकते हैं. 

Exit mobile version