सभी खबरें

रमखिरिया में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

सिहोरा – कृमि से मुक्ति, न करे अनदेखी की तर्ज पर सिहोरा रमखिरिया स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र प्रभारी क्षणिका जैन जी के द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कृमि नामक बीमारी से मुक्ति के लिए अनेकों बच्चो को दवा पिलाई गई। इस कार्यक्रम 1 साल के बच्चो से लेकर 14 साल के बच्चे शामिल हुए एवम इन बच्चो को ओर उपस्तिथि परिजनों को इस कृमि रोग अर्थात पेट में कीड़े होना एक साधारण बीमारी समझा जाता है। मगर इसका इलाज ना किया जाए तो  यह रोग कई जटिलताएं  जैसे रक्त की कमी, कुपोषण, आतों में सूजन, एलर्जी आदि कई जानलेवा रोगों का कारण भी बन सकता है। इसके साथ साथ इस रोग से बचने  के उपाय भी बताए गए। इस कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर क्षणिका जैन जी के साथ आशा कार्यकर्ता राजकुमारी, ओर स्वयंसेवक राजेश बर्मन उपस्तिथि रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button