ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

सियासत : कांग्रेस आज शहर में निकालेग गौरव पदयात्रा, CM की तिरंगा यात्रा के मुकाबले होगी इतनी लंबी

इंदौर : देश आजादी का 75वें अमृत महोत्सव धूम धाम से मना रहा है। मध्यप्रदेश में भी इस महोत्सव को लेकर तिरंगा यात्रा, पैदल यात्रा, गौरव पदयात्रा निकाली जा रहीं है। लेकिन इन यात्राओं को लेकर सियासत का दौर भी शुरू हो गया है।

बता दे कि इंदौर में शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की तिरंगा यात्रा निकली थी। इस यात्रा का रुट करीब डेढ़ किमी का था। अब कांग्रेस आजादी की गौरव पदयात्रा निकालने जा रही है। ये यात्रा 11 किमी की रहेगी, जिसमें कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रविवार सुबह ये यात्रा किला मैदान पर झांसी की रानी प्रतिमा स्थल से शुरू होगी। जो शहर की विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। गीता भवन स्थित अंबेडकर प्रतिमा चौराहे पर इस यात्रा का समापन होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 8 से 9 घंटे ये यात्रा शहर की सड़कों पर रहेगी।

वहीं, इस यात्रा को मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। साथ ही वे मुख्य अतिथि के रूप में इस यात्रा में शामिल भी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button