चले गए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पहले निदेशक औऱ उस्तादों के उस्ताद अलकाज़ी

 

चले गए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पहले निदेशक औऱ उस्तादों के उस्ताद अलकाज़ी

प्रख्यात रंग निर्देशक इब्राहिम अलकाज़ी का निधन । वे 95 साल के थे । नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पहले निदेशक । उन्हें उस्तादों का उस्ताद कहा जाता है । वे ओमपुरी, मनोहर सिंह, उतर बावकर, रोहिणी हतंगड़ी, पंकज कपूर, रंजीत कपूर, नसीरूद्दीन शाह , शबाना आज़मी , सहित फ़िल्म और थियेटर की कई स्थापित हस्तियों के उस्ताद थे । भारतीय रंग आंदोलन में उनका अविस्मरणीय योगदान है  आज शाम  पुणे के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक बेटा फैजल अल्काजी और बेटी अमाल अल्लाना है जो खुद मशहूर रंगकर्मी है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक एवं पद्म भूषण से सम्मानित इब्राहिम अल्काजी देश के गिने चुने रंगकर्मी में से थे जिन्होंने आजादी के बाद भारतीय रंगमंच को एक नई दिशा दी। उनके निधन से नाट्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Exit mobile version