
Bhopal Desk ,Gautam Kumar
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और एक अच्छे फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के लाखों चाहने वाले हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अकेले अपने दम पर भारत को कई मैच जीतवाएं हैं। पर पिछले कुछ दिनों से वे क्रिकेट फील्ड से दूर हैं और उम्मीद लगाया जा रहा था कि इस बार के आईपीएल सीजन में धोनी जबरदस्त वापसी करेंगे। पर कोरोना वायरस ने धोनी के प्रशसंको को एक बार फिरसे निराश कर दिया। धोनी के बारे में अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि वे संन्यास कब लेंगे। इसी मुद्दे पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नासिर हुसैन ने एक चैट शो के दौरान एक बड़ी बात कह डाली।
क्या कहा हुसैन ने
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने एक चैट शो में कहा कि एमएस धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि अगर वो एक बार चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे। हुसैन ने कहा, 'क्या धोनी अभी भी टीम इंडिया में जगह पाने के हकदरा हैं? ये सवाल सभी सदस्यों पर लागू होता है। मेरा मानना है कि धोनी के पास अभी भी भारतीय क्रिकेट को देने के लिए बहुत कुछ है।'
नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने कहा, 'हां एक-दो मैचों में धोनी लक्ष्य का पीछा करते हुए असफल हुए हैं। जैसा कि वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हुआ था लेकिन उनके अंदर अभी भी काफी प्रतिभा है। आप जो चाह रहे हैं उससे सावधान रहिए क्योंकि अगर धोनी एकबार चले गए तो वापस नहीं आएंगे।'
बता दें इंग्लैंड ही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी धोनी टीम इंडिया को जीत नहीं दिलवा पाए थे, हालांकि उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर जरूर बेहतरीन प्रयास किया था। इस मुकाबले के बाद धोनी आर्मी के साथ ट्रेनिंग के लिए कश्मीर गए और उसके बाद से ही उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई।