सभी खबरें

जिस तट पर प्यास बुझाने से अपमान प्यास का होता हो‚ उस तट पर प्यास बुझाने से प्यासा मर जाना बेहतर है:- नरोत्तम मिश्रा

जिस तट पर प्यास बुझाने से अपमान प्यास का होता हो‚ उस तट पर प्यास बुझाने से प्यासा मर जाना बेहतर है:- नरोत्तम मिश्रा

 भाजपा में नहीं शामिल होऊंगा:-  सचिन पायलट

 राजस्थान / गरिमा श्रीवास्तव:- राजस्थान में लगातार बढ़ती सियासत के बीच मध्य प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता और मंत्री सचिन पायलट को अब लगातार अपने साथ जोड़ने में जुटे हुए हैं.. बता दे कि कल सचिन पायलट के उपमुख्यमंत्री पद और पीसीसी चीफ के पद को वापस ले लिया गया..

 इस घटनाक्रम के बीच अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है कि जिस तट पर प्यास बुझाने से अपमान प्यास का होता हो‚ उस तट पर प्यास बुझाने से प्यासा मर जाना बेहतर है। 

 इस ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि भाजपा हर हाल में सचिन पायलट और उनके बागी विधायकों को अपने पार्टी में शामिल करना चाहती है पर वही सचिन पायलट ने 13 तारीख और आज दोबारा से इस बात का ऐलान किया है कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे…

 अब देखना होगा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश की राजनीति से राजस्थान की राजनीति पर क्या असर पड़ता है.. नरोत्तम मिश्रा ने आज यह भी कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया.मध्यप्रदेश और राजस्थान की कांग्रेस पार्टी पर बुजुर्गों का कब्जा है… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button